ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में मुनाफावसूली से लुढ़के दाम; सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें आज के भाव

इंदौर। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मध्य पूर्व तनाव के कारण इस सप्ताह के ज्यादातर कारोबार में सोने-चांदी में मजबूती देखने को मिली। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली का दबाव भी बढ़ा। इससे सप्ताह के अंत मं दोनों धातुओं का वायदा घटकर बंद हुआ।

कामेक्स पर शुक्रवार देर रात सोना वायदा 10 डालर घटकर 4715 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 42 डालर घटकर 80.27 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसका भारतीय बाजारों पर भी असर देखा गया।

शनिवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी 500 रुपये टूटकर 151500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चरौसा 800 रुपये घटकर 250000 रुपये प्रति किलो रह गई। इंदौर सराफा बाजार में वैवाहिक सीजन वालों की आवश्यकता पूर्ति हेतु खरीदारी सीमित रूप से बनी हुई है।

दूसरी ओर रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में रूस का सोने का भंडार बढ़कर 337.52 डालर अरब हो गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि अप्रैल में आधिकारिक आरक्षित संपत्तियां 758.7 डालर अरब तक पहुंच गईं, जो मार्च में 749.0 अरब डालरब थीं।

केंद्रीय बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि अप्रैल के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 391.732 अरब डालर रहा, जबकि मार्च में यह 386.0 अरब था। अप्रैल के अंत तक कुल विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि 421.157 अरब डालर रही, जो पिछले महीने के 415.0 अरब डालर से अधिक है।

सोना केडबरी रवा नकद में 151500, सोना आरटीजीएस में 150400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137850 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।

शुक्रवार को सोना 152000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 250000, चांदी आरटीजीएस 259000 चांदी टंच 251300 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2650 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 250800 रु. पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button