ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
मनोरंजन

अब कंगना रनोट की इस फिल्म में दिखेंगी राजघराने में जन्मीं भाग्यश्री, ‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी पहचान

नई दिल्ली। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ एक्ट्रेस भाग्यश्री कंगना रनोट स्टारर फिल्म थलाइवी में नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं, हालांकि वो कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आई थीं। भाग्यश्री ने सलमान खान स्टारर फिल्म मैंने प्यार किया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे, लेकिन फिर वो बॉलीवुड जगत में खास काम नहीं कर पाईं और कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आई।

उन्होंने 2013 के बाद भी फिल्मों से लंबा ब्रैक लिया था और अब कंगना की फिल्म से वो वापसी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म थलाइवी में भाग्यश्री का किरदार काफी अहम होने वाला है और वो जिस किरदार में नज़र आएंगी, वो फिल्म का टर्निंग पॉइंट हो सकता है। हाल ही में उन्होंने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि क्या मजबूरियां थीं कि उन्होंने फिल्म से तौबा कर लिया। भाग्यश्री ने कहा कि यह वक्त कठिन तो जरूर था लेकिन मैंने अपने दिल की सुनी और फिर इस बारे में कठिन फैसला लिया।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अपने किरदार को लेकर भाग्यश्री ने कहा, ‘मैं फिल्म में अहम किरदार निभा रही हूं और मेरा किरदार थलाइवी की लाइफ में टर्निंग पॉइंट साबित होगा। कंगना और मैंने साथ में कई सीन शूट किए हैं और पूरी टीम हम दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को पसंद कर रही है। उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा क्योंकि वो बहुत अच्छी कलाकार हैं, जो अपने प्रदर्शन में पूरी तरह से घुस जाती है। काफी लंबे समय बाद सेट पर वापसी करके अच्छा लग रहा है।’

बता दें कि भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ था। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। वहीं, उनके निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी सामने आए, जिसकी वजह से भी उनके करियर पर काफी असर पड़ा।

Related Articles

Back to top button