ब्रेकिंग
Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा... Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
उत्तरप्रदेश

CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ को 384 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सवाल करने वाले वक्फ बोर्ड की हेराफेरी पर पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले मंदिर का पैसा कब्रिस्तान में लगता था, कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगता था और दुर्गा पूजा के वक्त दंगे होते थे, मगर अब ऐसा नहीं है। सीएम ने कहा कि यूपी की यह प्रगति विपक्षियों को अच्छी नहीं लगती।

सपा-कांग्रेस ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, अब बहा रहे घड़ियाली आंसू

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष समाज के ताने-बाने को बांटना चाहता है और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति कर रहा है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी कभी कहती थी कि राम और कृष्ण नहीं हुए, वह और समाजवादी पार्टी अयोध्या में बाबरी का समर्थन करके अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। ये दोनों दल गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उसने राम के अस्तित्व को नकारा था। वहीं, सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी। देश अब सपा और कांग्रेस के चंगुल में नहीं फंसेगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने किया दूध का दूध, पानी का पानी

अयोध्या मामले पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद लाखों लोग अयोध्या आ रहे हैं। चढ़ावा चोरी की घटना को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। एसआईटी (SIT) अपना काम कर रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खुद जांच की मांग की थी, जिसके बाद जांच एजेंसी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। जांच में सबकुछ साफ हो गया है और जिनके खिलाफ सबूत मिले, उन पर कड़ी कार्रवाई हुई है। ट्रस्ट रामभक्तों की सुविधा के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।

अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, वक्फ की लूट पर मौन क्यों?

सीएम योगी ने कहा कि एक घटना का सहारा लेकर अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछा कि वक्फ की लूट पर कोई क्यों नहीं बोलता? सपा और कांग्रेस इस पर चुप क्यों हैं? इन्होंने वक्फ के नाम पर गरीबों की जमीनों को बेचा है। इन लोगों से पूछना चाहिए कि उन्हें बोलने का क्या अधिकार है? सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इनकी असल पीड़ा यह है कि जहां ये बाबरी का गुलामी ढांचा देखना चाहते थे, वहां आज भव्य राम मंदिर शान से खड़ा है। उनकी पीड़ा आस्था नहीं, बल्कि उनका सियासी एजेंडा है।

पिछली सरकारों ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया

कानून-व्यवस्था और विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज प्रतापगढ़ के पास सोनेलाल पटेल के नाम पर भव्य मेडिकल कॉलेज है। 2014 और 2017 से पहले प्रोत्साहन का घोर अभाव था। नौजवान बेरोजगार था और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं। पिछली सरकारों ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ (One District One Mafia) दिया था। उनकी मानसिकता ही माफियाओं को पालने-पोसने की थी। लेकिन अब यूपी का माहौल बदल चुका है। वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Related Articles

Back to top button