ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

टीम इंडिया को बड़ा झटका, शिखर धवन के बाद ये खिलाड़ी चोट के चलते नहीं खेल पाएगा तीन मैच

मैनचेस्टर : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कम से कम दो मैच नहीं खेल सकेंगे। भुवनेश्वर तीसरा ओवर पूरा फेंके बिना मैदान से चले गए थे। कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की कि बाकी मैचों में उनकी जगह मोहम्मद शमी खेलेंगे। कोहली ने कहा, ‘‘भुवी को हल्की सी चोट है। वह दो या तीन मैचों से बाहर रहेगा, लेकिन फिर वापसी करेगा। वह हमारे लिये महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शमी को खेलने का बेताबी से इंतजार है।’’ भारत को 22 जून को अफगानिस्तान से, 27 जून को वेस्टइंडीज और 30 जून को इंग्लैंड से खेलना है। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अंगूठे की चोट के कारण बाहर हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने शतक बनाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘रोहित की पारी लाजवाब थी।

केएल राहुल ने उसकी काफी मदद की जिससे साबित होता है कि वह वनडे का इतना अच्छा खिलाड़ी क्यों है।’’ उन्होंने कुलदीप यादव के फार्म में लौटने पर राहत की सांस ली। उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप का प्रदर्शन शानदार था। बाबर और फखर उसे संभलकर खेलना चाह रहे थे, लेकिन मैं चाहता था कि वह लंबा स्पैल डाले। बाबर को उसने जिस गेंद पर आउट किया, वह शानदार थी।’’ यह पूछने पर कि क्या भारत-पाकिस्तान मैच अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका, कोहली ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने हमें चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में हराया था, लेकिन अगर आप बहुत जज्बाती होकर इस मैच को देखेंगे तो हालात काबू से निकल सकते हैं। हमने वैसे सोचा ही नहीं और पेशेवर की तरह खेले।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button