ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
टेक्नोलॉजी

Vodafone Idea यूजर्स के खुशखबरी! 251 रुपये वाले प्लान में हुआ ये बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। Vodafone Idea ने पिछले दिनों ही 251 रुपये वाला वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया था, जो कि जरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल जैसे कुछ चुनिंदा सर्किल्स में ही उपलब्ध था। वहीं अब कंपनी ने इस प्लान को सभी 23 सर्किल्स में उपलब्ध करा दिया है। यानि Vodafone Idea यूजर्स अब कहीं भी इस प्लान का उपयोग कर सकते हैं। इस प्लान को लॉकडाउन के दौरान खासतौर से ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया था जो कि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।

Vodafone Idea का 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea के इस वर्क फ्रॉम होम वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 50GB डाटा की सुविधा मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। बता दें कि यह एक डाटा प्लान है और इसमें कॉलिंग या एसएमएस जैसे सर्विस नहीं दी गई है। अगर आप इसमें कॉलिंग का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा। घर से काम कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा प्लान है।

Airtel भी दे रहा है 251 रुपये वाला प्लान

Airtel ने भी पिछले दिनों Vodafone Idea का टक्कर देने के लिए 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 50GB डाटा की सुविधा मिलेगी और इसे भी खास वर्क फ्रॉम होम के लिए पेश किया गया है। खास बात है कि इस प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं है यह आपके बेस प्लान में ऐड होगा उसकी वैलिडिटी तक आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

Reliance Jio के पास भी 251 रुपये वाला प्लान

Airtel और Vodafone Idea के पास ही केवल 251 रुपये वाला प्लान नहीं है। बल्कि देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio पहले ही अपने यूजर्स को ये प्लान उपलब्ध करा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है और इन 51 दिनों में यूजर्स डेली 2GB का लाभ उठा सकते हैं। ये भी केवल एक डाटा प्लान है और इसमें कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Back to top button