ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

गुरुग्राम में घंटों रही टिड्डी दल की दहशत, दिल्ली में पहुंचने से AAP सरकार का इनकार

नई दिल्ली/गुरुग्राम। दिल्ली सरकार का कहना है कि टिड्डियों का दल दिल्ली क्षेत्र में नहीं पहुंचा है। गुरुग्राम के ही आसपास है। एक टीम दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में हालात का जायजा लेने भेजी गई है। टिड्डियों से बचाव के लिए पहले की दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसानों को अलर्ट किया जा चुका है।

LIVE Tiddi Dal Attack in Delhi:

  • गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हवाईअड्डे के पास के इलाकों में  टिड्डियों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने सभी एयरलाइनों के पायलटों को  लैंडिंग के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा है।
  • गुरुग्राम के बाद दिल्ली में टिड्डी दल के प्रवेश के साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार भी हरकत में आ गई है।  रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री गोपाल राय ने टिड्डी दल के मुद्दे पर शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में विकास सचिव, संभागीय आयुक्त, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहेंगे।
  • महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम के बाद कई किलोमीटर लंबा टिड्डी दल अब दिल्ली के महरौली और छतरपुर में देखा गया है। बताया जा रहा है कि टिड्डी दल अब नोएडा और गाजियाबाद में भी पहुंच सकता है। इस आशंका ने दिल्ली सरकार के साथ किसानों और वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ा दी है। उजवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि शाम तक टिड्डियों का दल पूरी दिल्ली पहुंच सकता है।
  • वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ डीके राणा बताते हैं कि किसानों को यह कहा गया है कि यदि आपको कहीं भी टिड्डियों के आने की संभावना नजर आए तो आप फौरन इसकी सूचना कृषि विभाग को दें, ताकि दल को काबू करने की दिशा में तत्काल एकीकृत प्रयास शुरू हो।
  • टिड्डियों के हमले को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल ने प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान किया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर ,गुरुग्राम, मेवात के जिलों में भारी नुकसान हुआ है। इन जिलों में सरकार स्पेशल गिरदावरी कर के नुकसान की भरपाई करें और मुआवजा दिया जाए।
  • इससे पहले शनिवार सुबह फसलों के लिए तबाही का सबब बनने वाला टिड्डी दल गुरुग्राम के बाद दिल्ली में प्रवेश कर गया है।
  • शनिवार सुबह गुरुग्राम में टिड्डी दल के पहुंचने के बाद  आलम यह हो गया कि यहां के राजेंद्रा पार्क इलाके के लोगों ने टिड्डी दल को देखते हुए घरों की खिड़कियां बंद कर ली हैं।
  • शहर में लोग एक साथ हजारों टिड्डियों को देखकर डरे हुए हैं। वहीं, लोग ड्रम, थाली और ताली बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है, क्योंकि टिड्डी दल असली नुकसान किसानों की फसलों को ही नुकसान पहुंचाते हैं।
  • प्रशासन ने टिड्डियों के पहुंचने पर लोगों ने घरों की खिड़की दरवाजे बंद करने के लिए कहा है।

टिड्डी नियंत्रण के कार्य में जुटे भारत सरकार के कई अधिकारी भी प्रभावित गांवों में पहुंचे। दौरे के दौरान दैनिक जागरण से बातचीत में मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नुकसान का गहराई से आकलन किया जाएगा और किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।

  • गुरुग्राम से पहले महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी टिड्डी दल दस्तक दे चुका है। महेंद्रगढ़ में तो शुक्रवार को ही टिड्डी दल पहुंच गया था। इस बीच शनिवार को टिड्डी दलों के आगमन के बीच रेवाड़ी में कृषि मंत्री जेपी दलाल टिड्डियों से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह यहां के गांव बोहतवास व जाटूसाना सहित कई गांवों में पहुंचे। किसानों से बातचीत करने के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ उपायुक्त यशेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
  • गुरुग्राम के बाद दिल्ली में घुस गया है कई किलोमीटर लंबा टिड्डी दल।#TiddiAttack @JagranNews pic.twitter.com/s267UTYsu6

  • — Kamlesh Raghuvanshi (@kamleshrjagran) June 27, 2020
  • #WATCH Swarms of locusts seen in areas along Gurugram-Dwarka Expressway today. pic.twitter.com/UUzEOSZpCp

  • — ANI (@ANI) June 27, 2020
  • उन्होंने कहा कि टिड्डी दल झज्जर की ओर बढ़ चुका है। सरकार स्थिति पर निगाह रखे हुए है। अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद के आदेश दिए गए हैं। कृषि विभाग की टीम को पूरी तरह सक्रिय किया हुआ है। बीती रात भी कृषि विभाग के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में मौजूद रहे। टिड्डियों को मारने के लिए रातभर पेड़ों पर कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है।

Related Articles

Back to top button