ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

बढ़ गए पेट्रोल के दाम, डीजल में भी आई तेजी, जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के भाव में 5 पैसे का उछाल आया है। इस उछाल से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, डीजल की कीमत में सोमवार को दिल्ली में 13 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी से दिल्ली में डीजल की कीमत 80.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल-डीजल के भाव यथावथ बने हुए थे।

 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत में सोमवार को 5 पैसे की तेजी आई है, इससे भाव 87.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह मुंबई में डीजल की कीमत सोमवार को 12 पैसे की तेजी के साथ 78.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 82.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 75.64 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.72 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 81.08 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.59 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में सोमवार को पेट्रोल 78.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.77 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद में सोमवार को पेट्रोल 80.95 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.44 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 87.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 83.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.40 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को पेट्रोल 80.98 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.49 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button