ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

Railway जल्द शुरू करेगा ‘Give It Up’ मुहिम, यहां जानें क्या है मामला

नई दिल्ली : आप सब ने रेल में कभी ना कभी सफ़र किया होगा और ट्रेन में सफ़र करने का सबसे बड़ा कारण होता है उसका किराया। ट्रेन का टिकट सस्ता होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ट्रेन का टिकट इतना सस्ता क्यों होता है? इसका अहम कारण यह है क्योंकि आप रेलवे की लागत की आधी रकम का ही किराये के रूप में भुगतान करते हैं। इसके अलावा बचा हुआ खर्च इंडियन रेलवे की तरफ से वहन किया जाता है।

लेकिन अब रेलवे की नज़र आपकी जेब पर है क्योंकि जल्द ही रेलवे नया अभियान शुरू करने वाला है। इस अभियान के तहत रेलवे की तरफ से यात्री किराये में इजाफा नहीं किया जाएगा, बल्कि अब भारतीय रेलवे मुसाफिरों से ट्रेन टिकट पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेगा। इस अभियान के तहत यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे स्वंय रेल किराये पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दें। यानी आपने यदि सब्सिडी छोड़ने का ऑप्शन सलेक्ट किया तो आपको अपने सफर के लिए पूरा किराया चुकाना होगा।

इस बारे में रेलवे की तरफ से आने वाले 100 दिनों में बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का नाम रेलवे की तरफ से ‘गिव इट अप’ (Give It Up) रखा जाएगा। ‘गिव इट अप’ मुहिम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए रेलवे की तरफ से डिजिटल, टीवी, प्रिंट, रेडियो, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों आदि के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सहयोगी वेबसाइट डीएनए इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार इंडियन रेलवे ने 100-दिवसीय रोडमैप तैयार कर लिया है।

अगस्त के अंत तक प्रधानमंत्री मोदी की मंजूरी के लिए इसे भेजा जाएगा। इस दस्तावेज में रेलवे से संबंधित अन्य प्रस्तावों को भी शामिल किया जाएगा। इस अभियान को शुरू करने के पीछे रेलवे का कहना है कि दो साल पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसा ही अभियान शुरू किया गया था, इसके काफी अच्छे परिणाम आए थे। प्रस्ताव के अनुसार यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय दो विकल्प दिए जाएंगे। पहले ऑप्शन के तहत बिना सब्सिडी के आईआरसीटीसी से ट्रेन का टिकट खरीदें। वहीं दूसरे ऑप्शन में सब्सिडी के साथ ट्रेन टिकट खरीदने का विकल्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button