ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
देश

कांग्रेस का विवादित बयान, कहा भाजपा राज में किसानों को मिला मौत का अभिशाप

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र में तीन साल में 12 हजार किसानों की खुदकुशी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में मानो किसानों को मौत का अभिशाप मिला हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, भाजपा राज में अन्नदाता को मिला मौत का अभिशापउ भाजपा शासित महाराष्ट्र में पिछले 3 सालों में 12,000 किसानों ने आत्महत्या की है।

यानी हर रोज 11 किसान आत्महत्या करने पर मजबूर यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, फडनवीस जी ने 34,000 करोड़ रुपये की कर्ज-माफी की थी, उसका क्या हुआ? उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा, चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने गन्ना किसान से वादा किया था कि सारा बकाया भुगतान 14 दिन में होगा। अब गन्ना किसान का बकाया 18,958 करोड़ रुपये हो गया। अकेले उत्तर प्रदेश में बकाया 11,000 करोड़ रुपये है. क्या प्रधानमंत्री जबाब देंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button