ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

दिल्ली में महिला पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने मारी गोली व कार पर अंडे भी फेंके

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर इलाके में शनिवार रात कुछ नकाबपोशों ने एक महिला पत्रकार की गाड़ी पर फायरिंग की और अंडे फेंके। इस हमले में महिला पत्रकार घायल हुई है। महिला ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि वह बीती रात करीब 12.30 बजे अपने घर लौट रही थी जब उस पर हमला किया गया। महिला पत्रकार मिताली चंदोला नोएडा में एक न्यूज चैनल में काम करती है। वह शनिवार रात लगभग 12.30 बजे अपनी ह्यून्डै आई20 कार से घर जा रही थी कि तभी एक मारुति स्वीफ्ट कार ने गाड़ी को अचानक ओवरटेक किया और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

फायरिंग से कार के शीशे टूट गए और एक गोली मिताली के हाथ पर लगी। इतना ही नहीं बदमाशों ने कार के शीशे पर अंडे भी फेंके। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। पुलिस घटना की जांच पारिवारिक रंजीश के तहत भी कर रही है। वहीं पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि कहीं ये बदमाश वहीं तो नही जो बाइक सवारों पर पहले अंडे फेंकते हैं और फिर उनको लूट लेते हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button