ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
विदेश

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा- अरुणाचल प्रदेश के पांच युवाओं को आज सौंप सकता है चीन

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच युवाओं को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) शनिवार को भारतीय अधिकारियों के हवाले कर सकती है।

पीएलए ने कहा था- चार सितंबर को लापता पांच युवा सीमा के उस पार मिले थे

पीएलए ने मंगलवार को बताया था कि भारत-चीन सीमा से चार सितंबर को लापता हुए पांच युवा उसे सीमा के उस पार मिले हैं। रिजिजू ने ही पहली बार यह जानकारी दी थी। वह अरुणाचल प्रदेश से ही सांसद है।

पांचों युवाओं को सेरा-7 से चीनी सैनिक उन्हें अपने साथ ले गए थे

दरअसल, यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब जंगल में शिकार कर रहे युवाओं के इस समूह के दो सदस्य अपने घर लौटे और पांचों युवाओं के परिवारों को सूचित किया कि सेरा-7 से चीनी सैनिक उन्हें अपने साथ ले गए हैं।

सेरा-7 नाचो से 12 किमी उत्तर में सेना का गश्ती क्षेत्र है

सेरा-7 नाचो से 12 किमी उत्तर में सेना का गश्ती क्षेत्र है। जबकि नाचो दापोरिजो जिला मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर मैक्मोहन रेखा से लगा आखिरी प्रशासनिक परिक्षेत्र है।

Related Articles

Back to top button