ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

भारत और ASEAN ने पांच साल के लिए बढ़ाई सक्रिय साझेदारी, समुद्री सहयोग भी पर जोर

नई दिल्ली। भारत और दस देशों के संगठन आसियान ने शनिवार को अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और इसको बढ़ावा देने के लिए पांच साल की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। समीक्षा के दौरान समुद्री व्यापार, आवागमन और सुरक्षा मामलों में सहयोग पर खासतौर पर चर्चा हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हुई भारत-आसियान बैठक में कोविड महामारी से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर और थाइलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रमुद्विनाई ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बाकी नौ आसियान सदस्य देशों के विदेश मंत्री भी शामिल हुए।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की इस एसोसिएशन के दस सदस्य देश अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया के निकट सहयोगी हैं। आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड, ब्रूनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया शामिल हैं। आसियान देशों की कुल आबादी 185 करोड़ है जबकि इनकी जीडीपी तीन लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा की है।

शनिवार को हुई बैठक का महत्व इसलिए भी ज्यादा था, क्योंकि चीन दक्षिण चीन सागर पर कब्जा कर वहां अपनी आक्रामकता दिखा रहा है। साथ ही लद्दाख में घुसपैठ कर वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर रहा है। दक्षिण चीन सागर पर आसियान देशों का भी अधिकार है लेकिन इसे नहीं मान रहा।

बैठक में 2016-2020 के बीच भारत और आसियान देशों के बीच संबंधों के विकास की समीक्षा की गई और इसे अगले पांच साल के लिए और बढ़ाने का फैसला किया गया। अगले पांच साल में व्यापार, निवेश बढ़ाने के साथ ही लोगों की आवाजाही भी बढ़ाई जाएगी जिससे आपस में बेहतर संबंध स्थापित हों।

Related Articles

Back to top button