ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा...
खेल

जोफ्रा आर्चर की ये एक गलती इंग्लैंड को पड़ी बहुत भारी, गंवानी पड़ी वनडे सीरीज

नई दिल्ली। England vs Australia ODI Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन बुधवार को हो गया। तीन मैचों की टी20 सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीता था, जबकि वनडे सीरीज के डिसाइडर मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें कंगारू टीम ने बाजी मारी और सीरीज जीत ली। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से एक ऐसी गलती हुई, जिसकी खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 50 ओवर खेले और 7 विकेट पर 302 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से जॉनी बेयरेस्टो ने 126 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। सैम बिलिंग्स 57 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रिस वोक्स 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के दम पर टीम ने बड़ा स्कोर हासिल किया। 303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को खराब शुरुआथ मिली, जिसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया, लेकिन बीच मैच में जोफ्रा आर्चर से एक ऐसी गलती हुई, जिसकी कीमत इंग्लैंड को सीरीज हारकर चुकानी पड़ी।

दरअसल, बड़े स्कोर का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख बल्लेबाजों समेत 5 खिलाड़ी 73 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान जोफ्रा आर्चर ने 17 गेंद में 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे एलेक्स कैरी को आदिल रशीद के हाथों कैच आउट करा दिया और टीम जीत की ओर एक कदम और आगे बढ़ गई, लेकिन थर्ड अंपायर ने देखा कि आर्चर का पैर क्रीज से काफी आगे है। इस तरह इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया और एलेक्स कैरी आउट होने से बच गए। बाद में एलेक्स कैरी ने 114 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 106 रन की दमदार पारी खेली और कंगारू टीम को जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button