Breaking
MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50... दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ... उज्जैन से बड़ी खबर: महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला सुविधाओं को तरसा वो गांव जिसे भाजपा सांसद ने गोद लिया ! नदी पार कर वोट डालने जा रहे ग्रामीण, बोले- अ... रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी? अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें

बीआरटीएस कॉरीडोर मे तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

भोपाल। राजधानी मे बीआरटीएस कॉरीडोर में तेज स्पीड से कार भगा रहे चालक द्वारा बीती अल सुबह एक अज्ञात युवक को रौंद दिये जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे मे युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घटना मिसरोद थाना इलाके मे स्थित होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने बीआरटीएस कॉरीडोर की है।  हालांकि आसपास के लोगो की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीती अल सुबह करीब साढे 6 बजे सूचना मिली कि वृंदावन गार्डन के पास बीआरटीएस लेन में एक व्यक्ति घायल पडा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 45 साल के आसपास का है, ओर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे की उसकी पहचान जुटाई जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कि हादसा सर्विस लेन के कट पाइंट से बीआरटीएस लेन में जाते समय हुआ है, ओर संभवत टक्कर मारने वाली कार मंडीदीप की तरफ  से भोपाल की तरफ  जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए उसकी पहचान जुटाने की कोशिशो के साथ ही आरोपी फरार कार चालक की तलाश भी शुरु कर दी है।
 

MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली     |     वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50… दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार     |     लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ…     |     उज्जैन से बड़ी खबर: महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला     |     सुविधाओं को तरसा वो गांव जिसे भाजपा सांसद ने गोद लिया ! नदी पार कर वोट डालने जा रहे ग्रामीण, बोले- अच्छा सांसद चुनेंगे     |     रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल     |     UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी?     |     अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली     |     राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले     |     धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें