ब्रेकिंग
पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ...
विदेश

पाकिस्तान संसद में ‘सिलेक्टेड PM इमरान’ पर बैन

इस्लामाबादः पाकिस्तानी संसद में ‘सिलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर’ फ्रेज को लेकर बवाल मचा हुआ है । पाकिस्तान की नैशनल एसेंबली में बहस के दौरान करीब एक साल तक इमरान खान के लिए ‘सिलेक्टड’ शब्द का इस्तेमाल जारी रहने के बाद अब नैशनल एसेंबली के डिप्युटी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इस पर आपत्ति जताते कहा कि यह पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का अपमान है और उन्होंने सासंदों के ‘सिलेक्टेड’ शब्द बोलने पर बैन लगा दिया।

बता दें कि विपक्षी दल ए ‘सिलेक्टड’ शब्द का इस्तेमाल इमरान खान को संबोधित करने के लिए कर रहे थे। संदेश साफ था- पिछले साल इमरान खान की जीत में देश की ताकतवर सेना का हाथ बताया गया था। संसद में कासिम खान सूरी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “यह निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन है अब से कोई भी इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगा। ” डिप्युटी स्पीकर का यह आदेश ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खान के ऐतराज के बाद आया।मंत्री ने कहा कि सदन के नेता को सिलेक्टेड कहना पूरे सदन का अपमान है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित हुए प्रधानमंत्री के लिए चयनित शब्द का इस्तेमाल करना पूरी व्यवस्था का अपमान । विपक्षी सांसद मरियम औरंगजेब को जब सोमवार को सिलेक्डेड शब्द के इस्तेमाल करने से रोका गया तो उन्होंने एक नया शब्द चुन लिया और इमरान खान को ‘हैंडपिक्ड’ करार दिया। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोमवार को कहा, आपने प्रधानमंत्री के अहं की वजह से इस शब्द के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया।यह कैसी आजादी है कि नैशनल एसेंबली के सदस्य सदन पर अपनी बात भी नहीं कह सकते हैं।

गौरतलब है कि बिलावल भुट्टो जरदारी ने ही सबसे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव के बाद एसेंबली में बधाई देते वक्त ‘सिलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर’ कहकर बुलाया था। शुरुआत में इमरान खान की पार्टी की तरफ से इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया गया। यह परंपरा संसद में और कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जारी रही लेकिन रविवार को सांसदों को इमरान खान को सिलेक्टेड यानी चयनित बुलाए जाने से रोक दिया गया। कहा जाता है कि इमरान खान ने चुनाव में इसलिए जीत दर्ज कर पाए क्योंकि वह ताकतवर पाकिस्तानी सेना के पसंदीदा उम्मीदवार थे।

विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव में इमरान खान को जिताने के लिए धांधली हुई। नवाज शरीफ की पार्टी के कई नेताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि उन पर इमरान खान की पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने पिछले साल 2018 में 272 सीटों में से 123 पर जीत दर्ज करते हुए चुनाव जीता था। पीएम इमरान खान ने चुनाव जीतने के बाद आर्मी द्वारा चुने गए आरोप पर कहा था, मैं किसी तानाशाह के कंधों पर नहीं चढ़ा, मैं 22 सालों तक संघर्ष करने के बाद यहां पहुंचा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button