ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कोरोना से अपनी जल्द रिकवरी का राज़, अमेरिका में बढ़ी इस दवा की डिमांड

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने से ज्यादा उनके इतने जल्दी ठीक होने से दुनियाभर में लोग हैरान हैं। उन्हें कुछ दिनों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह अमेरिका चुनाव के कैंपेन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सबके मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर ट्रंप इतने जल्दी कोरोना से कैसे रिकवर हो गए ?

ट्रंप ने खुद बताया कैसे हुए ठीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वह कैसे कोरोना से इतनी जल्द रिकवर हो गए। ट्रंप के मुताबिक, कोरोना के इलाज के लिए कई दवाओं के साथ Regeneron REGN-COV2 एंटीबॉडी ड्रग भी दी गई। उन्होंने बताया कि यह सबसे अहम थी और इससे उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने देशवासियों से कहा कि वह सभी के लिए उसी दवा का इंतजाम करेंगे, जिससे वह ठीक हुए हैं।

ट्रंप की मानें तो यह दवा ही कोरोना का इलाज है और अब वह इसे अमेरिका में लोगों को फ्री में उपलब्ध करवाना चाहते हैं। ट्रंप ने अपने इलाज का श्रेय रेगेनेरोन कंपनी की दवा को दिया। राष्ट्रपति ने वीडियो में कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आपको भी वही दवा मिले जो मुझे मिली और मैं उसे मुफ्त में उपलब्ध कराना चाहता हूं। हम इसे जल्द से जल्द अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे।’

अमेरिका में बढ़ी डिमांड

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) के इस दवा से ठीक होने के दावे के सामने आने के बाद अमेरिका में इस ड्रग की डिमांड बढ़ गई है।   अमेरिका में कई लोग Regeneron REGN-COV2 एंटीबॉडी ड्रग के ट्रायल में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।

कितनी असरदार है दवा?

इस दवा को कोरोना संक्रमण से लड़ने में सबसे असरदार दवाओं में से एक माना गया है। हालांकि, इस दवा को बनाने वाली कंपनी रेजेनरॉन(Regeneron REGN-COV2) के अनुसार, फिलहाल इस दवा पर शोध चल रहा है, लेकिन इमरजेंसी में इसके इस्तेमाल की इजाजत दे दी गई है। ब्रिटेन में भी इस दवा का उपयोग रिकवरी ट्रायल के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने Regeneron REGN-COV2 को अच्छा और शक्तिशाली बताया है।

Related Articles

Back to top button