ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
खेल

धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी मिलने से भड़के पठान, सोशल मीडिया पर लिखी बड़ी बात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम मात्र 2 ही मैच जीत सकी है। ऐसे में सीएसके के फैंस कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के काफी खफा हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई की हार के बाद एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा का रेप करने की धमकी दे दी। इसके बाद से ही फैंस उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब इरफान पठान भी बोले हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पठान ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, कभी-कभी यह काम नहीं करता है, लेकिन इससे किसी को भी एक बच्चे को धमकी देने का कोई भी अधिकार नहीं है। पठान के इस ट्वीट पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान एक व्यक्ति ने पठान को टैग करते हुए कमेंट्स में लिखा, इंडियन बहुत गलत दिशा में जा चुका है, हर तरफ नकारात्मकता ही नकारात्मकता है। इसका भी पठान ने जवाब दिया और कहा इंडिया नहीं लोग।

गौर हो कि धोनी की कप्तानी में इस बार सीएसके का आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उसे मात्र 2 में ही जीत मिली और टीम फिलहाल छठे नम्बर पर है। पिछले मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी टीम केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाजों को आउट नहीं कर पाई थी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण सीएसके को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button