Breaking
बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1 क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट, चॉपर में चढ़ते समय फिसला पैर नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट ... 17 साल का करियर और 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी ठोकर, सलमान खान को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पाद... WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई

योगी ने कहा, यूपी में पिछले 5 साल में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं गई 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पहला राज्य है,जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह पहला राज्य भी है,जिसमें पिछले 5 सालों में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं और ई-अभियोजन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना हमारी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में हमने ऑक्सीजन संकट को देखकर 551 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम तीसरी लहर को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में भी कामयाब रहे हैं।पिछले 15 दिनों में राज्य में सक्रिय मामलों में लगभग 60,000 की कमी आई है। 17 जनवरी को एक लाख से अधिक मामले सामने आए, आज यह लगभग 41,000 के करीब हैं।उन्होंने कहा कि साल 1947 से 2017 तक देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें-7वें स्थान पर थी। 70 साल में कोई काम नहीं हुआ…लेकिन महज 5 साल में हमने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने कहा कि यूपी के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। 70 फीसदी से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है। 15 से 17 वर्ष के 1 करोड़ 67 लाख़ 281 युवाओं ने पहली डोज ले ली है। कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज अब तक उत्तर प्रदेश में दी जा चुकी है।

बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत     |     जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण     |     ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1     |     क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम     |     सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट, चॉपर में चढ़ते समय फिसला पैर     |     नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम     |     हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट वाली ‘टोपी’?     |     17 साल का करियर और 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी ठोकर, सलमान खान को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण     |     WhatsApp अकाउंट क्यों किया जाता है बैन? कभी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां     |     दुनिया का रहस्यमयी शिवलिंग, जिसकी हर साल बढ़ती है लंबाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें