ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

पैगंबर मुहम्मद का कार्टून दिखाने पर 18 साल के स्टूडेंट ने किया टीचर का सिर कलम,स्टार्स ने पेरिस की घटना को बताया ‘भयावह’

मुंबई: फ्रांस की राजधानी पेरिस से शुक्रवार को दिल झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। पेरिस के पास कॉनफ्लैंस सेंटहोनोरिन में पैंगबर मुहम्मद के कार्टून क्रिएचर के बारे में स्टूडेंट से डिसकस करना एक टीचर को काफी भारी पड़ गया। दरअसल,टीचर स्टूडेंट्स को  फ्रीडम ऑफ स्पिच समझा रहा था। ऐसे में मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया।

जिसके बाद 18 साल के एक लड़के ने अल्ला हू अकबर का नारा लगाते हुए टीचर का सिर कलम कर दिया। फ्रांस ने इस घटना को आतंकी कार्रवाई माना है। दुनियाभर में धर्म के नाम पर हुई इस निर्मम हत्या की निंदा हो रही है। वहीं इस घटना पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bollywood Tadka

कंगना रनौत

इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कंगना ने लिखा-‘पैरिस में एक अध्यापक का सर कलम कर दिया गया। हम सोच सकते हैं की वो आक्रमण के दौरान भारतीयों को क्या हाल करते होंगे। आज के डिजिटल युग में भी इस तरह के जघन्य अपराध होते हैं, सोचिए उन्होंने भारत के साथ क्या किया होगा।’

Bollywood Tadka

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा- ‘भयावह !  लोग ऐसा जघन्य अपराध कैसे कर जाते हैं। निशब्द हूं और हैरान भी। याद रखो अगर आपको लगता है की आपका भगवान चाहता है की आप किसी को मारो तो फिर ये खुद से शुरु करो।’

Bollywood Tadka

श्रुति सेठ

श्रुति सेठ ने लिखा- ‘भगवान को खुद बदला लेने क्यों नही देते हो । मुझे लगता है की वो अपना बदला खुद ले सकते हैं। आपको ये हक किसने दिया की अपने भगवान के नाम पर किसी की जान ले लो। धर्म के नाम पर फैले आंतकवाद से मैं थक चुकी हूं।’

Bollywood Tadka

विवेक अग्निहोत्री 

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- ‘क्या आपको नहीं लगता की संसार के सभी अध्यापकों और शैक्षणिक संस्थानों को #Pairsbeheading से भरोसा उठा लेना चाहिए। लेकिन रुकिए, खुद को सेक्यूलर बताने वाले लोग ऐसा होने नहीं देंगे।’

Related Articles

Back to top button