ब्रेकिंग
केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र... Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्चे की मैथ्स आंसर शीट, फनी जवाब देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग Delhi Metro Updates: पीएम मोदी की अपील का असर, 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट... Pakur Crime News: पाकुड़ में कोल कंपनी BGR से TPC माओवादियों के नाम पर 50 लाख की रंगदारी, दहशत में क... Pakur Crime News: पाकुड़ में चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ से बांधा, रातभर जमकर की... Ranchi University SOP: पीएम मोदी की अपील के बाद रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ऊर्जा संरक्षण SOP, कार ... Ranchi Sido Kanhu Park: रांची के सिदो-कान्हू पार्क का ग्राउंड रियलिटी चेक; जानें टाइमिंग, टिकट प्राइ... Ranchi Operation Prahar: रांची पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार', शनिवार रात एक साथ 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ...
खेल

Malabar Gold की अनूठी पेशकश, देशभर में एक समान कीमत पर बेचेगी सोने के गहने

मुंबई। सोने और हीरे के आभूषण से जुड़े रिटेल चेन मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बुधवार को ‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ नाम से एक नई पहल की बुधवार को घोषणा की। इस पहल के तहत कंपनी देशभर के सभी राज्यों में 100 फीसद बीआइएस हॉलमार्क वाले सोने की एक समान कीमत की पेशकश कर रही है। मालाबार समूह के चेयरमैन अहमद एमपी ने एक बयान जारी कर कहा है, ”कोविड-19 महामारी की वजह से विभिन्न सेक्टर्स में बहुत अधिक उथल-पुथल देखने को मिली है। हालांकि, सोने की मांग लगातार ऊपर रही है। यह इस बात को दिखाता है कि भारतीय उपभोक्ता सेविंग और संपत्ति के सृजन के लिए सोने को कितनी अधिक तवज्जो देते हैं।”

अहमद ने साथ ही कहा, ”वन इंडिया वन गोल्ड रेट से जुड़ी हमारी पहल का लक्ष्य ग्राहकों को शुद्धता के साथ बिना किसी समझौते के जरिए एक समान रेट उपलब्ध कराना है। इससे ग्राहकों के हितों की रक्षा होगी।”

ग्राहक धनतेरस और दिवाली की तैयारियों में लगे हैं। इसी को देखते हुए मालाबार ने यह पेशकश की है। कंपनी की एकसमान कीमत की इस पहल को देश के 120 शोरूम में लागू किया जाएगा।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक्सचेंज पर शून्य कटौती और पुनर्खरीद पर सबसे बेहतर वैल्यू से जुड़े पुराने ऑफर पूर्व की तरह जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button