ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

गुजरात को आज मिलेगा सबसे बड़े रोप-वे का तोहफा, पीएम मोदी आज करेंगे तीन परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह गुजरात के किसानों के लिए किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जूनागढ़ जिले में गिरनार रोपवे और अहमदाबाद स्थित यू एन मेहता हृदयरोग संस्थान और शोध केंद्र से संबंद्ध बच्चों के हृदयरोग से संबंधित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर वह अहमदाबाद सदर अस्पताल में टेली-कार्डियोलॉजी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन सुविधा का भी वह उद्घाटन करेंगें सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ के निकट गिरनार पहाड़ी पर हाल ही में रोपवे बनकर तैयार हुआ है। पहाड़ी के ऊपर मां अम्बे का मंदिर है। लगभग 2.13 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग रोपवे से मंदिर तक का सफर आठ मिनट में पूरा कर सकते हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस रोपवे के जरिए प्रति घंटे 800 सवारियों को लाया और ले जाया जा सकता है।

इस परियोजना की परिकल्पना दो दशक पूर्व की गई थी लेकिन हाल ही में 130 करोड़ रूपये की लागत से यह पूरी हुई है। गुजरात सरकार ने सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से हाल ही किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत किसानों को सुबह पांच बजे से रात के नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति किए जाने का प्रावधान है। इस योजना के पहले चरण में दाहोद, पाटण, महिसागर, पंचमहाल, छोटा उदयपुर, खेड़ा, आणंद और गिर-सोमना जिले को शामिल किया गया है। शेष बचे जिलों को चरणबद्ध तरीके से इस योजना में 2023 तक शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button