ब्रेकिंग
Bhiwani Murder Case: भिवानी में आटा चक्की संचालक की सनसनीखेज हत्या, लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता... Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार
टेक्नोलॉजी

Portronics भारत में लेकर आया ब्लूटूथ रिसीवर और ट्रांसमीटर एडाप्टर, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। डिजिटल एवं पोर्टेबल कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट के दिग्गज Portronics ने भारतीय मार्केट में ‘Auto 14’ ब्लूटूथ रिसीवर एवं ट्रांसमिटर एडॉप्टर लॉन्च किया है। इस अडॉप्टर का इस्तेमाल करके आप किसी भी टीवी, सीडी प्लेयर और यहां तक कि पुराने पीसी, वायरलैस हैडफोन, स्पीकर और कार के स्टीरियो सिस्टम से भी आसानी से ऑडियो इनपुट को ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे। खास बात है कि इस डिवाइस के माध्यम से आप अपने पुराने और महंगे नॉन ब्लूटूथ डिवाइसेज का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Portronics ‘Auto 14’ ब्लूटूथ रिसीवर एवं ट्रांसमिटर एडॉप्टर की कीमत पर नजर डालें तो इसे भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। यह डिवाइस केवल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध है।

Portronics ‘Auto 14’ ब्लूटूथ रिसीवर एवं ट्रांसमिटर एडॉप्टर में दिए गए फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस वायरलैस ट्रांसमिटर और रिसीवर का संयोजन है, जिसकी मदद से आप अपने कंटेंट को नॉन- ब्लूटूथ डिवाइस पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं। ट्रांसमिटिंग मोड, आपके नॉन-ब्लूटूथ डिवाइसेज से ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर में ऑडियो स्ट्रीम करता है। वहीं रिसीविंग मोड आपके फोन या पसंदीदा मीडिया प्लेयर से ऑडियो को आपके वायर्ड-स्पीकर, हैडफोन, कार स्टीरियो सिस्टम, होम थिएटर में स्ट्रीम करता है।

सहज वायरलैस सेटअप बनाने के अलावा, ‘Auto 14’ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह वायरलैस एडॉप्टर बेहतर एवं स्थायी कनेक्शन के साथ शानदार ऑडियो कनेक्टिविटी और एचडी गुणवत्ता प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 तकनीक का उपयोग किया गया है जो कि पावर की खपत कम करती है। साथ ही इसकी मदद से डिवाइसेज जल्दी पेयर हो जाते है और यह इस्तेमाल में भी बेहद सहज है। इसे आप हैण्ड्स-फ्री किट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने साथ आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं।

पावर बैकअप के बात करें तो ‘Auto 14’ में 450mAh की शानदार रीचार्जेबल बैटरी दी गई है जिसे 2 घण्टे में रैपिड चार्जिंग के साथ चार्ज कर सकते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह डिवाइस आपको 10 घण्टे तक का प्लेटाइम देता है। खास बात है कि उपभोक्ता जब चाहे आसानी से कनेक्शन मोड से दूसरे मोड में जा सकते है।

Related Articles

Back to top button