ब्रेकिंग
धमतरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात: उफान पर नदी-नाले, नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में 1 दिन की छ... धमतरी: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत; राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध कब्जा, नायब तहसील... शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी पर चुनाव आयोग का बड़ा रुख: स्कूल टाइमिंग में नहीं लगेगी ड्यूटी, केवल 10-14... जहानाबाद में देवर का खौफनाक कदम! हाथ में मिट्टी लगी देख भड़का, भाभी की गंडासी से काटकर हत्या बीकानेर के बज्जू में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा, फर्जी सिम के जरिए संपर्क में रहन... राजस्थान रॉयल्स का मजेदार रैपिड फायर वीडियो वायरल: जानिए किस खतरनाक गेंदबाज से लगता है रवींद्र जडेजा... बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली 'गॉडफादर': शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक, जानिए किस गुरु ने तराशी इनकी एक... PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज न... अब UPI से बुक होगी 'बुर्ज खलीफा' की टिकट! NPCI ने UAE में शुरू की सुविधा, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुक... व्हाट्सएप वेब से अब सीधे होगी ग्रुप वीडियो कॉल; मिले 'कॉल ट्रांसफर' और 'वेटिंग रूम' जैसे शानदार फीचर...
विदेश

इमरान ने PM मोदी के खिलाफ उगला जहर, कहा-“आने वाले दिनों में देखेंगे कि किसकी टांगें कांपती हैं”

पेशावरः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के खिलाफ जहर उगला है। पिछले दिनों हुई पाक फौज की किरकिरी और खुलासे के बाद इमरान खान ने सारा ठीकरा विपक्ष पर फोड़ दिया है। इमरान ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि किसकी टांगें कांपती है और किसके माथे पर पसीना आता है। हम पाकिस्तान के मीर कासिम, मीर जफ़र , मीर सादिक को देख रहे हैं । ये वो लोग हैं जो नरेंद्र मोदी की बोली बोल रहे हैं। पुलवामा पर जैसे मैंने कंडक्ट किया, उस पर पूरी दुनिया से मुबारकबाद  आई और ये लोग कह रहे हैं कि ये हमने डरके किया।

इमरान खान ने  कहा कि हिंदुस्तान में वो हुकूमत आई है जो मुसलमानों के खिलाफ है। कश्मीर के लोगो के साथ कभी किसी हुकूमत ने अच्छा नहीं किया, जो अभी हुआ है, इन सबको देखते हुए एक मजबूत फौज़ की ज़रूरत है।  इमरान खान ने आरोप लगाया कि विपक्ष कोरोना, FATF , पाक फौज और ISI  के मामले में जानबूझ कर उनकी सरकार को  बदनाम कर रहा है।  इमरान खान ने गिलगित बाल्टिस्तान को पाकिस्तानी प्रांत का दर्जा  मिलने की मुबारकबाद देते हुए कहा कि  चुनाव की वजह से पैकेज का ऐलान नहीं कर सकते।  उन्होंने ये भी कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान पीछे रह गया, क्योंकि यहां कोई हाईवे नहीं था। बलूचिस्तान भी पीछे रह गया है, पंजाब और सिंध के अंदरूनी इलाके भी पिछड़ गए। इमरान ने वादा किया कि आने वाले दिनों में पिछड़े हुए इलाकों में  सारा विकास किया होगा।

बता दें  भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई पर पाकिस्तान की सरकार और सेना की पोल खोलने वाले सांसद अयाज सादिक ने कहा है कि वह और कई राज जानते हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह हकीकत है और वह उस पर कायम हैं। सादिक के बयान पर तिलमिलाई इमरान सरकार धमकी पर उतर आई है और उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी में है।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद सादिक ने दो दिन पहले पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में फरवरी, 2019 में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक का जिक्र किया था। सादिक ने बताया कि उस बैठक में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि खुदा के वास्ते भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को जाने दें। अगर अभिनंदन की रात नौ बजे तक रिहाई नहीं हुई तो भारत हमला कर देगा। कुरैशी जब यह बात कह रहे थे, तब बैठक में मौजूद सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और उन्हें पसीना आ रहा था।

Related Articles

Back to top button