ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
विदेश

काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को अपने कब्जे में लिया

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय (Kabul University) में गोलीबारी होने की खबर आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने इस विशाल परिसर को घेर लिया है। फिलहाल किसी के घायल होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं नहीं है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने बताया कि गोलीबारी जारी है।

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में एक आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी।

बता दें कि पिछले साल इसी विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गयी थी। वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने काबुल में अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था जिसमें 13 लोगों को मारे गए थे

एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के चारों प्रांतों (काबुल, गजनी, खोस्त और ज़ाबुल) में 23-27 अक्टूबर के बीच विस्फोटों और हमलों में कम से कम 58 नागरिकों की मौत हुई। इस दौरान लगभग 143 से अधिक लोग घायल भी हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के हमलों में मारे गए नागरिकों की संख्या में 2020 के पहले नौ महीनों में छह प्रतिशत बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button