ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

Mira Nair के बेटे ज़ोहरान ने न्यूयॉर्क स्टेट असेम्बली सीट पर दर्ज़ की जीत, डायरेक्टर ने कहा- बदलाव आने वाला है…

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ओरिजिनल अ सूटेबल बॉय की निर्देशक मीरा नायर और यूंगाडा के शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। 29 साल के ममदानी ने न्यूयॉर्क की स्टेट असेम्बली में अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। यह कारनामा करने वाले ज़ोहरान पहले दक्षिण एशियाई हैं। ज़ोहरान डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और रैपर हैं। ज़ोहरान ने यह सीट निर्विरोध जीती है।

बेटे की जीत पर मीरा नायर को सोशल मीडिया में बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे ही एक ट्वीट को रीट्वीट करके मीरा नायर ने लिखा- और ज़ोहरान की एंट्री हो गयी। बदलाव आने वाला है। ज़ोहरान ने इससे पहले ट्वीट करके लिखा था- यह ऑफ़िशियल हो गया है। हम जीत गये हैं। मैं अमीरों के लिए टैक्स, बीमारों के इलाज, ग़रीबों के लिए घर और सोशलिस्ट न्यूयॉर्क बनाने के लिए जा रहा हूं। लेकिन, यह सब मैं अकेला नहीं कर सकता। समाजवाद जीतने के लिए, हमें एक जन आंदोलन की ज़रूरत होगी। इसलिए, आइए करते हैं।

ज़ोहरान का जन्म कमपाला (यूगांडा) में हुआ था, लेकिन जब वो सात साल के थे तो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आ गये थे। उन्होंने बोडोइन कॉलेज से पढ़ाई की और फ़िलहाल एक हाउसिंग काउंसलर के तौर पर काम कर रहे हैं, जो ऐसे प्रवासी परिवारों की मदद करते हैं, जिन्हें घरों से बेदखल किया गया हो।

मीरा नायर की महमूद ममदानी से तब मुलाक़ात हुई थी, जब वो मिसीसिपी मसाला के लिए यूगांडा में रिसर्च कर रही थीं। मीरा नायर ने बतौर फ़िल्ममेकर अपना करियर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों से शुरू किया था। उनकी पहली फुल लेंग्थ फीचर फ़िल्म सलाम बॉम्बे है, जो 1988 में रिलीज़ हुई थी

यह फ़िल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन फ़िलम केटेगरी में नामित हुई थी। 1991 में मिसीसिपी मसाला आयी। 1996 में रिलीज़ हुई कामसूत्र- टेल ऑफ़ लव ने मीरा नायर को दुनियाभर में ख़ूब चर्चा दिलायी। इस फ़िल्म में रेखा भी एक अहम किरदार में थीं। मीरा की अन्य चर्चित फ़िल्मों में मानसून वेडिंग और द नेमसेक हैं।

Related Articles

Back to top button