Breaking
बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है? मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खू... थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया? ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया बेरोजगारी पर क्या बोली आरबीआई, ऐसे सामने रखी पूरी सच्चाई शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर.... विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात...

LIC 7 फरवरी से शुरू करेगी इन पॉलिसीधारकों के लिए शानदार ऑफर

अगर आपकी LIC की पॉलिसी लैप्‍स हो गई है तो आपके लिए उसे शुरू करने का मौका है। LIC ने 7 फरवरी से 25 फरवरी के बीच लैप्‍स पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का अवसर पॉलिसी धारक को दिया है। कोविड के दौरान पॉलिसीधारक दोबारा अपनी पॉलिसी शुरू कर सकते हैं। इस स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में पॉलिसी दोबारा शुरू करने पर लेट फीस में रियायत दी जाएगी। LIC की प्रेस रिलीज के मुताबिक लेट फीस के अलावा कोई रियायत नहीं मिलेगी। टर्म एश्‍योरेंस और हाई रिस्‍क प्‍लांस में कोई छूट नहीं मिलेगी। साथ ही मेडिकल जरूरतों में कोई कंसेशन नहीं है। हेल्‍थ और माइक्रो इंश्‍योरेंस प्‍लांस पर भी लेट फीस में छूट दी जाएगी। स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में 5 साल में लैप्‍स हुईं पॉलिसी को शामिल किया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपये तक के प्रीमियम की पॉलिसी पर लेट फीस में 20 फीसद की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 2000 रुपये हो सकती है।

1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम में 25 फीसद छूट लेट फीस में मिलेगी, जो अधिक‍तम 2500 रुपये हो सकती है। जबकि 3 लाख रुपये से ऊपर की पॉलिसी पर 30 फीसद की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 3 हजार रुपये हो सकती है। माइक्रो इंश्‍योरेंस पॉलिसी में 100 फीसद लेट फीस में कंसेशन मिलेगा। वे पॉलिसी जो प्रीमियम पेइंग टर्म में हैं और अपना पॉलिसी टर्म पूरा नहीं किया है, उन्‍हीं को रिवाइव करने का मौका पॉलिसीधारक को मिलेगा। अभियान उन पॉलिसीधारकों के फायदे के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी लैप्‍स हो गई हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण वे समय पर प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। एलआईसी यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसके पॉलिसीधारक सुरक्षित रहें।

बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व     |     मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर     |     एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है?     |     मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खूब हुई थी चर्चा     |     थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?     |     ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया     |     बेरोजगारी पर क्या बोली आरबीआई, ऐसे सामने रखी पूरी सच्चाई     |     शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….     |     विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त     |     दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें