ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
टेक्नोलॉजी

5000mAh की बैटरी के साथ Vivo Y12s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने Y-सीरीज के शानदार हैंडसेट Vivo Y12s  हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस नए स्मार्टफोन को फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ कुल तीन कैमरे का सपोर्ट मिला है। आइए जानते हैं Vivo Y12s की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Vivo Y12s की कीमत 

Vivo Y12s स्मार्टफोन की कीमत 1,098 HK (करीब 10,540 रुपये) है। इस कीमत में 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस फोन को Phantom Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि इस डिवाइस को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

Vivo Y12s की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y12s स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस आईपीएस LCD पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही इस हैंडसेट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio P35 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर आधारित FuntouchOS 11 पर काम करता है।

कैमरा सेक्शन

कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए Vivo Y12s स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

Vivo Y12s स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस डिवाइस को 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिला है।

Vivo V20 से पिछले महीने उठा पर्दा

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में Vivo V20 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V20 में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्राइड 11 ओएस का उपयोग किया गया है। इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच का उपयोग किया गया है। यह Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है।

Vivo V20 का कैमरा

Vivo V20 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 44MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में ट्रिपल ​रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का मोनो सेंसर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button