ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...
देश

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक की हालत गम्भीर, लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

लखनऊ: आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष विख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक की हालत गम्भीर मगर स्थिर है। मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बुधवार को बताया कि निमोनिया की गम्भीर बीमारी से जूझ रहे उनके 82 वर्षीय पिता की हालत अब भी गम्भीर, मगर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि पिता राजधानी लखनऊ स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब डेढ़ महीने से भर्ती हैं। नूरी ने बताया कि उनके पिता को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालांकि कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनमें इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उनके रक्तचाप और आक्सीजन के स्तर में लगातार गिरावट होने पर उन्हें मंगलवार की शाम आईसीयू में दाखिल किया गया था।

सिब्तैन नूरी ने बताया कि हालांकि पिता (मौलाना कल्बे सादिक) की स्थिति गम्भीर है मगर उसमें और गिरावट नहीं आयी है। गौरतलब है कि आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक पूरी दुनिया में अपनी उदारवादी छवि के लिये जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button