ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार में शव के साथ ग्रामीणों का संघर्ष; कमला नदी पार कर करना पड़ा अंतिम संस्कार Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय...
टेक्नोलॉजी

Vivo Y1s स्मार्टफोन जल्द लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, जानिए संभावित कीमत

नई दिल्ली। टेक कंपनी Vivo ने अगस्त में Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y1s को कंबोडिया में पेश किया था। अब खबर है कि कंपनी इस मोबाइल फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह जानकारी माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट से मिली है।

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y1s स्मार्टफोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हर दूसरे Y सीरीज के डिवाइस की तरह यह हैंडसेट भी ऑफलाइन मार्केट को टारगेट करेगा। हालांकि, कंपनी ने तरफ से अभी तक वीवो वाय1एस की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo Y1s स्मार्टफोन की भारत में कीमत 

Vivo Y1s स्मार्टफोन का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 109 डॉलर (करीब 8,100 रुपये) के प्राइस टैग के साथ कंबोडिया में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रखी जाएगी।

Vivo Y1s स्पेसिफिकेशन 

Vivo Y1s स्मार्टफोन में 6.22 इंच Halo फुलव्यू एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1520*720 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के स्पेस को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Vivo का यह बजट स्मार्टफोन कस्टम FuntouchOS 10.5 बेस्ड  एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS मिलेगी।

कैमरा और बैटरी

फोन के फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y1s स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सिंगल 13MP वाला रियर कैमर के साथ एक LED फ्लैश लाइट दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन f/2.2 है।  फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन f/1.8 है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर पैटर्न और फेस रिकग्निजिशन सपोर्ट दिया जाएगा। वही पावरबैकअप के लिए Vivo Y1s में 4,030mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नही करेगा। Vivo Y1s का डायमेंशन 135.11/75.09/8.28mm होगा। वही फोन का वजन 161 ग्राम होगा।

Related Articles

Back to top button