ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

राम विलास पासवान ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

नई दल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने आज राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। पासवान ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद हिन्दी में सदस्यता की शपथ ली। वह बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये हैं। पासवान ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। सदस्यों ने मेजे थपथपाकर पासवान का स्वागत किया। सभापति एम वेंकैया नायडु ने पासवान को लोकसभा और राज्यसभा की सदस्यता के बारे में बताने को कहा।

इसके बाद पासवान ने कहा कि वह ग्यारह बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य चुने गये हैं। वह नौ बार लोकसभा में और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। इस पर वेंकैया नायडु ने कहा कि शरद पवार भी लोकसभा और राज्यसभा के चौदह बार सदस्य रहे हैं और यह सुखद है कि दोनों राज्यसभा के सदस्य हैं। बाद में अश्विनी वैष्णव ने भी राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। अश्विनी  वैष्णव भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी है तथा हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने उड़यिा भाषा में शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button