ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

दिल्ली-NCR की हवा में मामूली सुधार, मौसम विभाग ने किया आगाह, अगले चार-पांच दिन खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर की हवा में गुरुवार को मामूली-सा सुधार देखने को मिला। वहीं भारत मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन दिल्ली में एयर क्वॉलिटी बेहद खराब रहने की आंशका जताई है। विभाग के मुताबिक 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी से गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। मौसम विभाग में पर्यावरण निगरानी और शोध केंद्र के प्रमुख वी. के. सोनी ने बताया, 4 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बन्स (पश्चिमी विक्षोभ) आने वाला है जिससे हवा की रफ्तार बहुत धीमी रहेगी। हवा की रफ्तार धीमी रहने से प्रदूषक कणों में बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदूषण की जानकारी देने वाले ऐप ‘समीर’ के अनुसार NCR के कुछ शहर बुधवार को ‘डार्क रेड जोन’ में थे, जबकि गुरुवार को ये ‘रेड जोन’ में आ गए हैं। ऐप के अनुसार गुरुवार सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 360 दर्ज किया गया, गाजियाबाद में यह सूचकांक 376 रहा। बुलंदशहर में AQI 384 रहा, हापुड़ में 178, फरीदाबाद में 314, गुरुग्राम में 315 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में छह दिनों बाद वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है।

वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से NCR में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तथा आंखों में जलन हो रही है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई दिनों से किसानों के प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है।

Related Articles

Back to top button