ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

रनवे से फिसलते हुए नीचे उतरा ‘स्पाइसजेट’ का विमान, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

मुंबई: मुंबई में बारिश ने हर किसी का बुरा हाल किया है। बारिश के कारण कईयों की जान चली जा रही है। सड़क, रेलवे ट्रैक हो या रनवे हर तरफ पानी ही पानी है। मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश की वजह से जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। इस विमान में 167 लोग सवार थे। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे हुई, जब जयपुर से मुंबई आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी 6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल हवाई अड्डे के ‘सेकेंडरी रनवे’ से विमानों का परिचालन जारी है। इन सब हादसों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मुबई में बारिश आफत बन आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button