ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

किसान आंदोलन पर प्रधानमंत्री के ‘‘मौन” पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्लीः केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मौन” पर कांग्रेस ने रविवार को सवाल उठाया और पूछा कि उन्होंने 33 प्रदर्शनकारियों की मौत होने पर अब तक शोक प्रकट क्यों नहीं किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को नमन करते हुए कहा कि किसानों का संघर्ष और बलिदान अवश्य रंग लाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘किसानों का संघर्ष और बलिदान अवश्य रंग लाएगा! किसान भाइयों-बहनों को नमन और श्रद्धांजलि।”

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने संवाददाताओं से कहा कि आंदोलन के दौरान 33 किसानों ने अपनी जान गंवा दी और आंदोलनरत किसान संगठनों के अलावा कांग्रेस भी रविवार को श्रद्धांजलि दिवस मना रही है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘(लेकिन) हमारे प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? श्री अमित शाहजी चुप क्यों हैं और योगी आदित्यनाथ चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द भी क्यों नहीं बोला? हमारे प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं? हमारे अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कड़ाके की ठंड में बैठे हुए हैं, लेकिन हमारे गृह मंत्री अमित शाह के पास उनसे मिलने का वक्त नहीं है, पर (पश्चिम) बंगाल जाने के लिए वक्त है।” उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी ‘‘निष्ठुरता” प्रदर्शित हो रही है क्योंकि लाखों की संख्या में किसान न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वक्त है लेकिन किसानों की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए वक्त नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की सहानुभूति कहां है? मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करती हूं कि वह वहां जाएं और उनसे मिलें…उन्हें इन किसानों को न्याय देना चाहिए तथा इन काले कानूनों को वापस लेना चाहिए और किसानों, विपक्षी दलों तथा अन्य हितधारकों के साथ परामर्श कर नए रूप में कानून लाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से लगी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर करीब चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं। इनमें से ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा से हैं। आंदोलनरत किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय एक युवती से कथित सामूहिक बलात्कार व उसकी मौत के मामले में राज्य की योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार पर सांठगांठ करने तथा मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि युवती से सामूहिक बलात्कार हुआ था और उसकी हत्या की गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी, शाह और आदित्यनाथ इस विषय पर खामोश हैं।

Related Articles

Back to top button