ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

किसान दिवस पर रक्षामंत्री ने जताई उम्‍मीद, कहा- पूरी संवेदना के साथ किसानों से बात कर रही है सरकार; जल्‍द खत्‍म होगा आंदोलन

नई दिल्‍ली। किसान दिवस (Farmers’ Day) के मौके पर बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि केंद्र पूरी संवेदनशीलता के साथ आंदोलन कर रहे किसानों से बात कर रहे हैं। साथ ही रक्षामंत्री ने उम्‍मीद जताई की जल्‍द ही यह आंदोलन खत्‍म हो जाएगा। कृषि कानूनों में बदलाव के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन 28वें दिन बुधवार को भी जारी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया, ‘किसान दिवस के मौके पर आज मैं देश के सभी कंट्रीब्‍यूटर्स का अभिवादन करता हूं। उन्‍होंने देश को खाद्य सुरक्षा मुहैया कराया।

कुछ किसानों ने कृषि कानूनों के लिए आंदोलन किया है। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है। मुझे उम्‍मीद है कि जल्‍द ही वे अपने आंदोलन को वापस ले लेंगे।’ सिलसिलेवार ट्वीट में रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Prime Minister Chaudhary Charan Singh) को उनकी जयंती पर याद किया। उन्‍होंने आगे कहा, ‘चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आय बढ़े उनकी फसलों की वाजिब कीमत उन्‍हें मिले और किसानों का सम्‍मान सुरक्षित होना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनसे प्रेरणा लिया है और किसानों के हित में कई कदम भी उठाए। वे किसी भी हालत में किसानों को परेशान नहीं करना चाहते हैं।’

हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। उल्‍लेखनीय है कि सोमवार से किसानों ने 24 घंटा लंबा भूख हड़ताल शुरू कर दिया। इसके तहत हर दिन 11 किसान भूख हड़ताल करेंगे।  किसान दिवस पर किसानों को समर्थन जताने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने लोगों से खाना छोड़ने की अपील की थी। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता रद होने के बाद भी दिल्‍ली एनसीआर की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। 26 नवंबर से यह आंदोलन जारी है।

Related Articles

Back to top button