ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
विदेश

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: दुर्घटनास्थल पर मिले बॉडी पार्ट्स, समुद्र से निकाला जा रहा मलबा

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकर्ता से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ विमान क्रेश हो गया। इंडोनेशिया जाचंकर्ताओं को आज यानी रविवार को दुर्घटना स्थल के पास बॉडी पार्ट्स मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी जगह पर यह विमान क्रैश हुआ। विमान में 62 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जांचकर्ताओं को दो बैग मिले हैं। एक बैग यात्री से जुड़ा बताया जा रहा है वहीं दूसरे में बॉडी पार्टस् मिले हैं।

बता दें कि बीते दिन इस विमान के लापता होने के बाद खोज लिए बचाव दल ने अभियान शुरू कर दिया था विमान के संदिग्ध मलबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशियाई बचाव दल ने जकार्ता से टेकऑफ करने के कुछ ही समय बाद बोइंग 737-500 के लापता हो गया। इसके एक दिन बाद  जावा सागर से कुछ बॉडी पार्ट बरामद किए गए हैं।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी कार्या सुमादी ने बताया था कि एयरलाइन के इस बोइंग 737-500 विमान (एसजे182) ने जकार्ता से करीब एक घंटे देरी से स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.36 बजे उड़ान भरी थी और चार मिनट बाद ही यह रडार से गायब हो गया था। विमान पर चालक दल के 12 सदस्यों समेत कुल 62 लोग सवार थे। एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान जकार्ता से बोर्नियो द्वीप पर पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी पोंटियानक जा रहा था और यह सफर करीब 90 मिनट का था।

27 साल पुराना था विमान

बचाव एजेंसी के एक अधिकारी अगस हरयोनो ने बताया कि बचाव दल को जकार्ता के उत्तर में समुद्र में एक विमान का मलबा मिला था। कुछ स्थानीय मछुआरों ने भी मलबा मिलने की बात कही है थी। वहीं कुछ मछुआरों ने भी मलबा मिलने की बात कही और देश के कुछ चैनलों ने भी संभावित मलबे की तस्वीरें दिखाईं थी।फ्लाइटरडार24 ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक यह विमान करीब 27 साल पुराना था। जबकि विशेषज्ञ एक नागरिक विमान की आयु करीब 25 साल बताई है।

Related Articles

Back to top button