ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

पीएम मोदी 8 नई ट्रेनों को दिखाए हरी झंडी, सभी ट्रेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए होगी रवाना

नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडि़या गांव जाने में अब आसानी होगी। दिल्ली से अब केवडिया गांव के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 8 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब देश के अलग-अलग स्थानों से एक स्थान के लिए इतनी ट्रेनों को को चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी हजरत निजामुद्दीन सहित आठ अन्य स्टेशनों से केवडिया के लिए चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। उन्होंने स्टेच्यू आफ यूनिटी और नई ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों के लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाने में आसानी होगी। अभी वहां तक सीधी ट्रेन नहीं थी, लोगों को वडोदरा के बाद सड़क मार्ग से जाना पड़ता था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह भी अन्य ट्रेनों की तरह विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी। यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक कराना होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने नए केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पीएम इसके साथ ही वडोदरा को केवडिया से जोड़ने वाली एक ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

केवडिया स्टेशन भारत की पहली ग्रीन बिल्डिंग

पीएम मोदी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि रविवार के कार्यक्रम के दौरान रेलवे से संबंधित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसमें दाभोई, चंदोद और केवडिया के नए स्टेशन भवन शामिल हैं।आपको खुशी होगी कि केवडिया स्टेशन भारत का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन है।

इन स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के केवड़िया के लिए वाराणसी, दादर, दिल्ली, अहमदाबाद, रीवा और चेन्नई स्टेशनों से एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। अहमदाबाद-केवड़िया जनशताब्दी ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा। इसे विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की यात्रा को सुंदर और यादगार बनाने के लिए बनाया गया है।

प्रधानमंत्री इन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

1- 09103/04 केवडिया से वाराणसी महामना एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

2-02927/ 28 दादर से केवडिया दादर केवडिया एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

3-09247/ 48 अहमदाबाद से केवडिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

4-09145 /46 केवडिया से हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन)

5-09105/06 केवडिया से रीवा, केवडिया रीवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

6-09119/20 चेन्नई से केवडिया, चेन्नई केवडिया एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

7-09107/08 प्रतापनगर से केवडिया मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

8- 09109/10 केवडिया से प्रतापनगर मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

Related Articles

Back to top button