ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मनोरंजन

Anupam Kher ने की घोषणा, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग हुई पूरी, कश्मीरी पंडितों का बयां करेगी दर्द

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को घोषणा कीकि फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग पूरी हो गई हैl अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैl इसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू नजर आ रही हैl वहीं फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता पल्लवी जोशी भी दिखाई दे रही हैंl

अनुपम खेर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अनुभव की बात भी बताई हैl उन्होंने लिखा है, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग पूरी हुईl यह हमारे लिए एक शानदार अनुभव की जर्नी रही हैl हमें कई दुख और बलिदान का सामना करना पड़ाl यह एक सच्ची कहानी है, जो 30 वर्षों से अपनी बात कहने की प्रतीक्षा कर रही हैl विश्व को इस बात की जानकारी होनी चाहिएl विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को फिल्म बनाने के लिए धन्यवादl मैं सभी को प्यार के लिए धन्यवाद देता हूंl जय होl’ गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित हैl इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर पंडितों के दर्द को बयां करने का प्रयास किया है।

गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबियत बिगड़ जाने के बावजूद उन्होंने अपने सीन की शूटिंग पूरी की थी।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा, ‘हम एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। सबकुछ मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका के इर्द-गिर्द केंद्रित था लेकिन अचानक वह संक्रमण से पीड़ित हो गए और यह हमारे लिए बहुत बुरा था। कोई भी सामान्य व्यक्ति इस स्थिति में खड़ा नहीं रह सकता था लेकिन वह कुछ समय के लिए बाहर चले गए और वापस आकर शूटिंग पूरी की। मैं ऐसी हालत में किसी की भी शूटिंग की कल्पना नहीं कर सकता था। लेकिन उन्होंने आगे बढ़कर शॉट दिया। यही कारण है कि वह सुपरस्टार हैl उन्होंने पिछले कई वर्षों में मुझसे कहा कि वह बीमार नहीं पड़े है। वह लगातार मुझसे पूछ रहे थे, ‘आपकी शूटिंग सही में रुकी नहीं हुई है ना?’ मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं, क्योंकि मैंने नई पीढ़ी में किसी को भी इतना समर्पित होकर काम करते नहीं देखा है।’

Related Articles

Back to top button