ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
खेल

लसिथ मलिंगा नहीं मानते बुमराह की यॉर्कर को खास, इस चीज को बताया अहम हथियार

लीड्स : टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह की गेंदे आग उगल रही हैं। सभी उनकी गेंदबाजी का लोहा मान चुके हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बयान दिया है। मलिंगा ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि सटीकता बुमराह को खतरनाक बनाता है न कि यॉर्कर। मलिंगा ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा है जिससे उन्हें बड़े टूर्नामेंट में अच्छा करने का दबाव नहीं होता। मलिंगा ने कहा, ‘‘दबाव क्या है ? दबाव का मतलब है कि आपके पास योग्यता नहीं है, अगर आपके पास योग्यता है तो आप दबाव में नहीं होंगे। यह योग्यता और सटीकता की बात है और अगर आप सटीक हैं, आप जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं तो कोई परेशानी नहीं है।

वह बेहतरीन योग्यता वाले गेंदबाज हैं और जानते हैं कि वह एक ही गेंद को लगातार कर सकते हैं।’’ मलिंगा ने कहा, ‘‘बात यह है कि हर कोई यॉर्कर फेंक सकता है, धीमी गेंदें फेंक सकता है, लैंथ गेंदें भी फेंक सकता है, लेकिन सटीकता लाना लक्ष्य होता है। आप कितनी बार एक ही जगह गेंद डाल सकते हो ? मलिंगा ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें 2013 में देखा था और उनके साथ समय बिताया था। वह सीखने के भूखे हैं और काफी जल्दी सीखते हैं। सीखने की भूख होना जरूरी है। बुमराह ने काफी कम समय में काफी कुछ सीखा है।’’ मलिंगा का मानना है कि भारत की मौजूदा टीम 2011 का इतिहास दोहरा सकती है। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह टीम वो कर सकती है क्योंकि इसमें काबिलियत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button