ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

किसान आंदोलन के समर्थन में valentine’s day पर प्रवासी भारतीयों ने चलाया Rose campaign

भारत में तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रवासी भारतीयों के संगठनों के एक समूह ने रविवार को वैलेंटाइन दिवस के मौके पर अमेरिका में गुलाब अभियान की शुरूआत की। द ग्लोबल इंडियन प्रोग्रेसिव डायस्पोरा (GIPD) ने वैलेंटाइन दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर इस अभियान की शुरूआत की है। पूरे विश्व में 14 फरवरी को वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर पिछले साल नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब एवं हरियाणा से हैं। इन किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस लेते हुये न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे।

सरकार एवं किसानों के बीच हुयी कई दौर की वार्ता के बावजूद गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है। जीआईपीडी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी से इन कृषि कानूनों को वापस लेने का अग्रह करते हुए उन्हें ट्वीट कीजिए और गुलाब भेजिए अथवा अपने अपने क्षेत्र के भारतीय दूतावास, भारतीय महावाणिज्य दूतावास को किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिये गुलाब भेजिए।

मीडिया बयान में कहा गया है कि दुनियाभर में फैले एक दर्जन से अधिक प्रवासी भारतीयों का संगठन- ‘प्रगतिशील भारतीयों का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय’ किसानों की मांग का समर्थन करता है और इन कानूनों को वापस लेने की मांग करता है। इसमें कहा गया कि लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से, साझेदार संगठनों का एक व्यापक गठबंधन हमारे मीडिया भागीदारों और साथी मानवाधिकार संगठनों को आमंत्रित करता है ताकि वे किसानों की आवाज का समर्थन करने में और भारत में शांति, एकता और सद्भाव के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान में मदद कर सकें।

Related Articles

Back to top button