ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह...
देश

कश्मीर की मेहमाननवाजी का कायल हुआ यूरोपियन संसदीय दल, मगाम में DDC सदस्यों से मुलाकात

श्रीनगर: वादी में मजबूत होती लाेकतंत्र की जड़ों और सुधरते हालात का जायजा लेने पहुंचे 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का मागाम बडगाम पहुंचने पर कश्मीरी परंपरा के मुताबिक स्वागत हुआ। विदेशी राजनियकों ने स्थानीय ब्लाक विकास परिषद और जिला विकास परिषद के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय लाेगों के साथ भी बातचीत कर, कश्मीर की जमीनी हालात की सच्चाई को जाना।

मागाम में विदेशी राजनियकों का स्वागत जिला विकास परिषद बडगाम के चेयरमैन नजीर अहमद खान ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायक विकास परिषद और ब्लाक विकास परिषद के सदस्य भी मौजूद थे। नजीर अहमद खान ने विदेशी राजनियकों को संबोधित करते हुए उन्हें कश्मीर में पांच अगस्त 2019 के बाद आए बदलाव, हाल ही में संपन्न हुए जिला विकास परिषद के चुनावों व उनमें जनता की भागीदारी से जुड़े मुद्​दों से अवगत कराया।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर पंचायत राज व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रशासन द्वारा आमजन तक प्रशासनिक पहुंच बनाने के लिए शुरु किए गए गांव की ओर, ब्लाक दिवस जैसे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल इटली औेर फ्रांस के राजनियकों ने बडगाम और मागाम के कई स्थानीय लाेगाें से भी बातचीत की

पीएजीडी के डीडीसी सदस्य नहीं मिल पाए विदेशी राजनियकों से

विदेशी राजनियकों के बडगाम दौरे को लेकर विवाद पैदा हो गया है। बडगाम जिला विकास परिषद के डिप्टी चेयरमैन नजीर अहमद जाहरा ने आरोप लगाया है कि सिर्फ चेयरमैन व उनके चहेते साथियों को ही विदेशी राजनायिकों से मिलने दिया गया है। उन्हें व उनके अन्य साथियों को पुलिस ने राजनियकों के दौरे के दौरान कथित तौर पर हिरासत में रखा। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया

नजीर अहमद जाहरा ने कहा कि बडगाम जिला विकास परिषद में उन्हें व नेकां के छह सदस्यों का शौरा-ए-अफाक में पुलिस ने कथित तौर पर नजरबंद रखा। एक अन्य साथी को एक होटल में कैद रखा। पीएजीडी से संबधित अन्य दो सदस्यों को उनके घरों में नजरबंद रखा गया। सिर्फ जिला विकास परिषद बडगाम के चेयरमैन नजीर अहमद खान व उनके कुछ साथियों को ही विदेशी राजनियकों से मिलने दिया गया।

Related Articles

Back to top button