ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
टेक्नोलॉजी

अब मुफ्त में नहीं चला पाएंगे Twitter? इस सर्विस के लिए देना होगा प्रतिमाह 350 रुपये चार्ज

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पूरी तरह मुफ्त नहीं रहेगी। इसे लेकर अफवाहों का दौर जारी है। लेकिन सच यह है कि Twitter नहीं, बल्कि उसकी एक खास सर्विस सुपर फॉलो (Super Follow) सर्विस को एक्सेस करने के लिए चार्ज देना होगा। यह एक पेड सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस होगी, जिसे सुपर फॉलो (Super Follow) के नाम से जाना जाएगा। इस सर्विस के तहत खास तरह के कंटेंट और हाई-प्रोफाइल एकाउंट को एक्सेस करने के लिए पेमेंट करना होगा। इस फीचर सर्विस के जरिए Twitter अपने रेवेन्यू में इजाफा करेगा। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स भी कमाई कर पाएंगे। हालांकि इस फीचर को कब लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। साथ ही भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

देना होगा इतना पेमेंट 

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Twitter के नये Super Follow सर्विस के जरिए क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म से कमाई कर पाएंगे। इसके लिए कंटेंट क्रिएटर्स अपने फॉलोअर से प्रतिमाह 4.99 डॉलर (करीब 350 रुपये) के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं। यानी ट्वीटर फॉलोअर्स को खास कंटेंट देखने और न्यूजलेटर पाने के लिए हर महीने 364 रुपये का पेमेंट करना होगा। इसमें ट्वीटर की भी हिस्सेदारी होगी। हालांकि Twitter की तरफ से अपनी हिस्सेदारी का खुलासा नहीं किया गया है।

Twitter ला रहा कई नये फीचर 

Twitter एक नये सेफ्टी मोड (Safety Mode) का ट्रायल कर रहा है। Twitter ने एक नये फीचर का ऐलान किया है, जिसे कम्यूनिटीज (Communities) के नाम से जाना जाएगा। यह Facebook ग्रुप फीचर की तरह होगा। लोग किसी खास इवेंट के लिए ग्रुप को बनाकर उसमें कई सारे लोगों को जोड़ सकेंगे। हालांकि ये फीचर कब तक लॉन्च होगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button