ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

कोलातुर से लड़ेंगे स्टालिन, बेटे को भी मैदान में उतारा, विस चुनाव के लिए जारी की 173 उम्मीदवारों की सूची

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन एक बार फिर शहर के कोलातुर सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं उनके पुत्र उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है। स्टालिन ने चुनाव के लिए सभी 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

स्टालिन ने वरिष्ठ नेताओं दुरई मुरुगन, के एन नेहरू, के पोनमुडी और एमआरके पन्नीरसेल्वम समेत ज्यादातर मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है। चेन्नई में द्रमुक मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि वह 15 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और चुनाव प्रचार के अगले चरण की शुरुआत करेंगे।

डीएमके ने इन दलों के साथ किया समझौता

द्रमुक राज्य में वर्ष 2011 से सत्ता से बाहर है। पार्टी ने अन्नाद्रमुक को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके तथा अन्य छोटे दलों के साथ समझौता किया है। द्रमुक ने विधानसभा की कुल 234 सीटों में से सहयोगी दलों के लिए 61 सीटें छोड़ी हैं। स्टालिन ने कहा कि चूंकि एमडीएमके समेत ज्यादातर सहयोगी दल द्रमुक के उगता सूरज चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे, इसलिए गठबंधन का अग्रणी भागीदार दल वास्तविक रूप से 187 सीटों पर मुकाबले में होगा।

कोयंबटूर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे कमल हासन

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन तमिलनाडु विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में कोयंबटूर दक्षिण से उम्मीदवार होंगे। मक्कल निधि मय्यम अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी की दूसरी सूची जारी करते हुए यह घोषणा की। अपने दिवंगत पिता श्रीनिवासन को याद करते हुए हासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विधानसभा सीट के मतदाता उन्हें वोट देकर विधानसभा में विचार रखने में सक्षम बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button