ब्रेकिंग
Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल... Palamu Crime News: पलामू में आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; अवैध खनिजों से लदे 4... IIT Dhanbad Centenary Event: 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको'; धनबाद आईआईटी में बोलीं पद्मश... Ramgarh Crime News: पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर शिकंजा; रामगढ़ पुलिस ने लगाया CCA Ranchi HEC News: बकाए वेतन और प्रमोशन के लिए दिल्ली में HEC CMD से मिला BMS का प्रतिनिधिमंडल; रखीं य... Punjab Crime News: संगरूर में मां ने ही ली अपने 3 मासूम बच्चों की जान! पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलास... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन; अवैध हथियारों के 6 गिरोहों का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिर... Rupanagar Food Safety News: रूपनगर में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन; 120 किलो खराब मिठाइयां नष्ट, ... Bamial Firing News: शादी समारोह में तकरार बनी खूनी रंजिश! बरियाल के पास गाड़ी घेरकर चलाई गोलियां, यु...
देश

अप्रैल को होने वाली मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, महामारी के चलते एमपीपीईबी ने की घोषणा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने  मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट 2020 के स्थगित किये जाने से सम्बन्धित अपडेट आज, 18 मार्च 2021 को जारी किया। बोर्ड द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी प्रदेश में पुनः तेजी से फैलने के कारण एवं शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों में रात्रि कर्फ्यू लगाने व महामारी से रोकथाम हेतु जनमानस में सावधानियों हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं एवं कई जिलों में आवागमन पश्चात् गृह नगर आने पर होम क्वारंटाईन के आदेश भी जारी किए गए हैं। उपरोक्त वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त परीक्षा की परीक्षा तिथि में वृद्धि की जाती है। उक्त परीक्षा की सम्भावित नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जावेगी।“

पहले भी टली थी परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस में 4000 कॉन्सटेबल पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) को पहले भी स्थगित किया गया था। एमपीपीईबी ने एमपी पीसीआरटी 2021 का आयोजन 6 मार्च से किये जाने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में बोर्ड ने 17 फरवरी को नया अपडेट जारी करते हुए परीक्षा को एक माह के टाल दिया था। बोर्ड ने परीक्षा के परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल 2021 से किये जाने की घोषणा की थी।

4 हजार पदों के लिए 9 लाख से अधिक आवेदन

बता दें कि एमपीपीईबी भोपाल ने राज्य गृह (पुलिस) विभाग में आरक्षक संवर्ग के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 8 जनवरी 2021 से शुरू किया था, जिसके लिए विस्तारित अंतिम तिथि 19 जनवरी थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी पुलिस कॉन्सेटेबल भर्ती 2020-21 के लिए 9 लाख से अधिक उम्मीदावरों ने आवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button