ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह...
मनोरंजन

Ram Teri Ganga Maili में पद्मिनी कोल्हापुरे को ऑफ हुआ था मंदाकिनी का रोल, KISSING सीन की वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था मना

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह भी बनाई है। पद्मिनी कोल्हापुरे को बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्मों के लिए भी ऑफर आए जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। उन्हीं में से एक सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ भी है।

‘राम तेरी गंगा मैली’ का निर्देशन मशहूर अभिनेता, निर्माता-निर्देशक राज कपूर ने किया था। पद्मिनी कोल्हापुरे ने अब खुलासा किया है कि राज कपूर ने इस फिल्म का ऑफर उन्हें भी दिया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री मंदाकिनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की 45 दिन की शूटिंग भी कर चुकी थीं। उसके बावजूद राज कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को इस फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन फिल्म में किसिंग सीन होने की वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है

पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘मुझे फिल्म एक दूजे के लिए में रति अग्निहोत्री का रोल ऑफर हुआ था। फिल्म सिलसिला में रेखा का और फिल्म तोहफा में श्रीदेवी का रोल ऑफ हुआ था, लेकिन मैं उन्हें किसी अन्य कारण से नहीं कर पाई। आप हर फिल्म को नहीं पकड़ सकते जो आपको ऑफर हो। अगर कोई फिल्म अच्छा करती है जो ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने की थी, तो आपको लगता है कि आपको इसका हिस्सा होना चाहिए था।’

पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा किया, मंदाकिनी ने अच्छा काम किया, गाने अच्छे थे। लेकिन तब, राज जी (राजकपूर) ने मुझे फिल्म ऑफर की थी। वह वास्तव में जानते थे कि मैंने वह फिल्म क्यों नहीं की थी’। पद्मिनी कोल्हापुरे से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में बोल्ड सीन होने की वजह से इस फिल्म को करने से मना कर दिया तो इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ‘बोल्ड सीन कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाला था जब मैं राज जी से इस बारे में बात कर रही थी’।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने आगे कहा, ‘मैं किसिंग सीन नहीं करना चाहती थी’। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह ‘राम तेरी गंगा मैली’ के हीरो राजीव कपूर के साथ किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं, तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, ‘राजीव कपूर की बात नहीं है। मैं स्क्रीन पर किसिंग सीन करने में सहज महसूस नहीं कर रही थीं। लेकिन फिर भी, मंदाकिनी और अन्य लोगों के साथ 45 दिन का शेड्यूल पूरा करने के बाद भी राज जी ने मुझे इस पर पुनर्विचार करने को कहा।’ सोशल मीडिया पर पद्मिनी कोल्हापुरे के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button