ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

दिल्ली में फिर से बढ़ेगा पारा तो राजस्थान में लू चलने के आसार, जानें मौसम के ताजा हाल

नई दिल्ली।  तेजी से बदलते मौसम के बीच के राजधानी दिल्ली में पिछले दो-तीनों से तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार जताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन से चार दिन में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह बढ़ोतरी एकदम से न होकर धीरे-धीरे कई दिनों में देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार बने हुए हैं।

अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी के आसार

बता दें कि आइएमडी ने पहली ही भविष्यवाणी कर दी थी अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं दक्षिण भारत में  भी जमकर गर्मी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रात का पारा गिरा

हवाओं का रूख लगातार परिवर्तनशील बने रहने से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गया। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना बनी हुई है। जिसको देखते हुए  4 अप्रैल को मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार जताए जा रहै हैं।

भोपाल में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी (तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button