ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

उत्तराखंड के टिहरी में शिकार के लिए जंगल गए चार युवकों की मौत, तीन लापता

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शिकार करने के लिए जंगल गए पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और एसडीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की मौत गोली लगने और अन्य तीन की कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

भिलंगना स्थित राजस्व क्षेत्र के दूरस्थ गांव कुंडी में ये सभी दोस्त शिकार करने के लिए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई है, जिनमें से तीन शवों को बेलेश्वर अस्पताल में मध्य रात्रि को लाया गया। उनकी पहचान सोबन सिंह(27 वर्ष), पंकज सिंह( 23 वर्ष) और अनुज पंवार(24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, संतोष पंवार की गोली से मौत हुई है, उसका शव गांव में ही रखा है, जबकि तीन अन्य युवकों का कुछ पता नहीं है।

घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीएम मय फोर्स गांव में चले गए हैं। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे। देर रात तक वापस न आने के कारण स्वजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले।

Related Articles

Back to top button