ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
विदेश

जॉर्ज फ्लॉयड के बाद अमेरिका में फिर अश्वेत युवक की हत्या, भारी प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लगाया कफ्र्यू

वाशिंगटन। अमेरिका के मिनीपोलिस में एक अश्वेत युवक को पुलिसकर्मी ने गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक पर आरोप था कि उसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। यह घटना पिछले साल मई में अश्वेत जार्ज फ्लॉयड को मारे जाने के घटनास्थल से करीब 16 किमी. दूर हुई। गुस्साए सैकड़ों लोगों की भीड़ ब्रुकलिन सेंटर पुलिस डिपार्टमेंट के भवन के सामने एकत्रित हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलेट चलाई । प्रदर्शनकारियों ने भी पथराव करते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया है।

मरने वाले युवक की उसके परिजनों ने पहचान कर ली है। उसका नाम दौंते राइट है। यहां के पुलिस कमिश्नर जॉन हे¨रगटन ने कहा कि वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें बाद में तितर-बितर कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग सेंटर की दुकानों में लूटपाट की। ब्रुकलिन सेंटर में सोमवार की सुबह से कफ्र्यू लगा दिया गया है।

मारे गए दौंते की मां कैटी राइट ने घटनास्थल पर बताया कि रविवार को उनके पुत्र ने दोपहर में फोन किया था। उसकी आवाज से लग रहा था कि पुलिस उसको गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश कर रही है। एक पुलिसकर्मी कह रहा था कि भागना मत। उसके बाद कॉल बंद हो गई। उन्होंने जब दोबारा फोन किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। उसने बताया कि वह ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ है। पुलिस मामले में वीडियो रिकार्डिग के माध्यम से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button