ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

100 करोड़ वसूली मामला: DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे अनिल देशमुख, CBI करेगी पूछताछ

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) DRDO के गेस्ट हाउस (Guest House) पहुंच चुके हैं। 100 करोड़ की वसूली मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह (Param Bir singh) द्वारा अनिल देशमुख पर लगाये गए गंभीर आरोपों के बारे में सीबीआइ (CBI) आज (बुधवार)  उनसे पूछताछ करेगी। बता दें कि दो दिन पहले अनिल देशमुख के सहयोगी संजीव परांदे और कुंदन शिंदे से भी पूछताछ की गई थी, इस दौरान सीबीआइ को इस संबंध में कई अहम जानकारियां मिली थी। इसके बाद ही देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाने का निर्णय लिया गया।

 ज्ञात हो कि अनिल देशमुख पर परम बीर सिंह ने मुंबई पुलिस के गिरफ्तार एएसआइ सचिन वाझे (Sachin Waze) को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया है। आज सीबीआइ देशमुख से पूछताछ करने के बाद फैसला करेगी की देशमुख के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने और औपचारिक जांच की आवश्‍यकता है या नहीं।

 इस अहम पूछताछ के बाद सीबीआइ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट बांबे हाईकोर्ट को सौंप दी जाएगी और आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशानुसार की जाएगी। बता दें कि बांबे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया था। अनिल देशमुख और महाराष्ट्र सरकार दोनों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी लेकिन सर्वोच्‍च अदालत ने आरोपों को गंभीर बताते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

 जानें क्‍या है पूरा मामला

बीती 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया (Antilia) के बाहर विस्फोटक से लदी स्कार्पियो मिलने के बाद 5 मार्च को हिरेन मनसुख (Mansukh Hiren) की हत्‍या हो गई थी। मनसुख हिरेन की हत्‍या के आरोप में सचिन वाझे की गिरफ्तारी और मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परम बीर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर देशमुख पर मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button