ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर

मालदा। बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामना आया है। मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात नौ बजे के करीब चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के बाद अपने कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर अज्ञात बदमाशों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मालदा विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने हैं। मालदा में आठवें चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होना तय है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। अभी इस संबंध में किसी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में परचम लहराने वाली तृणमूल को मालदा से काफी निराशा हाथ लगी थी। वाममोर्चा व कांग्रेस गठबंधन ने जिले की 12 में से 11 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। लोकसभा चुनाव में सीपीएम के हबीबपुर के विधायक खगेन मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर मालदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। वह जीत भी गए। बाद में हबीबपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा के जुएल मुर्मू चुनाव जीते। इस प्रकार वर्तमान में भाजपा के कोटे में यहां दो विधानसभा सीट हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को गाजल, मालदा, हबीबपुर, इंग्लिस बाजार, मानिकचक व वैष्णव नगर विधानसभा सीट से बढ़त मिली थी। मालदा दक्षिणी सीट पर कांग्रेस के एएच खान चौधरी से भाजपा की श्रीरूपा मित्रा चौधरी मात्र 8400 वोट से पीछे रह गई थीं। जाहिर है भाजपा बढ़े मनोबल से मालदा में लड़ाई लड़ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा इस बार कम से कम आधा दर्जन सीटों पर सबसे वजनी नजर आ रही है। चूंकि, यहां सातवें-आठवें चरण में चुनाव है तो अभी समीकरण बनने और बिगड़ने का पर्याप्त समय है।

Related Articles

Back to top button