ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

संकट के बीच गांधीनगर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, अमित शाह बोले- अन्य राज्यों को मिलेगी मदद

नई दिल्ली। देश में इस वक्त कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया है। बदतर होती स्थिति के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में गांधीनगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने इश दौरान दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने की भी बात कही।

पीएम केयर फंड से चलाया गया अभियान

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए देशभर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत गुजरात में 11 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। गुजरात में उत्पादित ऑक्सीजन की अतिरिक्त मात्रा अन्य राज्यों में पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि देश में इस वक्त कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है। लगातार तीन लाख से ज्यादा मामले देश में दर्ज किए गए जा रहे है। स्थिति बेकाबू होती जा रही है। हाहाकार जैसे बन रहे हालात के चलते अस्पतालों में स्थिति बिगड़ रही है। देश के अधिकतर राज्यों में मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर भी समय पर नहीं मिल पा रहे है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की जान जा रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि मरीजों को सभी सुविधाएं मिले।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कई राज्यों की तरफ से ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि जल्द ही ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे और वायुसेना को भी लगाया है। इस दौरान पीएम ने कहा था कि ऑक्सीजन की सप्लाई में लगने वाले समय को कम करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे और वायुसेना को भी लगाया गया है। स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही और टैंकरों की एयरलिफ्टिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button